Mohit Kumar
दुमका : दुमका के गांधी मैदान में आज आदिवासियों का जन सैलाब उमड़ा। मौका था आदिवासी एकता महारैली का। डी-लिस्टिंग और भाजपा की कार्यशैली के विरोध में इस महारैली का आयोजन किया गया।
गांधी मैदान में आयोजित आदिवासी एकता महारैली में डी – लिस्टिंग और भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का जमकर विरोध किया गया। आदिवासी एकता महारैली का नेतृत्व डॉ सुशील मरांडी ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आदिवासियों को डी – लिस्टिंग के जरिए लड़ाना चाहती है, लेकिन आदिवासियों उसके मंसूबे को कभी पूरा नहीं होने देंगे।
आदिवासी एकता महारैली के दौरान गांधी मैदान में हजारों की संख्या में आदिवासी जुटे थे। सभी ने अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां ले रखीं थी। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध करते हुए अपनी एकजुटता दिखाई। सभी ने रैली के माध्यम से भाजपा का विरोध करते हुए आदिवासियों को बांटने का काम न करने की चेतावनी देते हुए नारेबाजी की।