जमशेदपुरः सिंहभूम चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आज राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का पुतला दहन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने नारेबाजी भी की। चैंबर के सचिव (व्यापार एवं वाणिज्य) अनिल मोदी ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति पर लगाये गये दो प्रतिशत शुल्क के विरोध में पूरे प्रदेश के व्यापारी आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में आज व्यापारी चैंबर भवन से जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुये बिष्टुपुर स्थित छगनलाल चौक पहुंचे और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का पुतला दहन किया। इस दौरान व्यापारी, भ्रष्टाचार बढ़ाने वाला कानून वापस लो, महंगाई बढ़ाने वाला कानून वापस लो, व्यापारियों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो, जनविरोधी काला कानून वापस लो, आदि नारे लगाते रहे। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि पुतला दहन का कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में किया गया। कहा कि जबतक यह काला कानून वापस नहीं ले लिया जाता तबतक इसका विरोध जारी रहेगा।
सचिव अनिल मोदी ने बताया कि अगले चरण में व्यापारियों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जायेगा एवं 15 फरवरी को पूरे जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों के खाद्यान्न व्यापारी (थोक, खुदरा, फुटकर) एक दिन के लिये अपनी दुकानें बंद रखेंगे। इसके लिए शहर के सभी बाजारों में जन जागरण अभियान चलाया जायेगा और व्यापारियों से इस बंद को सफल बनाने की अपील की जायेगी। आंदोलन के अगले चरण में 15 फरवरी से पूरे प्रदेश में खाद्यान्न की आवक-जावक अनिश्चित काल के लिये बंद कर दी जायेगी।
इस दौरान नितेष धूत, मानव केडिया, किशोर गोलछा, सुरेश सोंथालिया, सत्यनारायण अग्रवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, उपाध्यक्ष पवन नरेडी, सचिव करण ओझा, रामू देबुका, पवन शर्मा, विजय सरायवाला, नवलकिशोर वर्णवाल, मनोज अगीवाल, राजेश अगीवाल, हनुमान भंडार, बंटी, कुंजबिहारी अग्रवाल, चन्द्रप्रकाश शुक्ला, कन्हैया लाल नागेलिया, रौनक सिंह, विजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, केशव अग्रवाल, आशीष शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, भीमसेन शर्मा, संतोष अग्रवाल, राजू अगीवाल, बबलू प्रसाद, अनिल अग्रवाल, मनोज गोयल, अजय कांवटिया, प्रकाश सचदेवा, बिनोद मित्तल, श्याम चेतानी, पवन अग्रवाल विद्या ट्रेडर्स के अलावा जुगसलाई, बिष्टुपुर, साकची, सोनारी, कदमा, गोलमुरी, मानगो, बर्मामाइंस, परसुडीह इत्यादि के व्यापारी उपस्थित थे।