जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत विद्युत लोको शेड में काम के दौरान एक रेलकर्मी की इंजन की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक निषेध कुमार शेखर इंजन सेंटिंग कर रहा था और इसी दौरान इंजन की चपेट में आ गया। दुर्घटना में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना अहले सुबह की बताई जा रही है। बताते हैं कि किता़डीह निवासी निषेद कुमार शेखर रात्रि ड्यूटी में मौजूद थे। सुबह-सुबह वे इंजन की सेंटिंग करा रहे थे। इस दौरान वे इंजन की चपेट में आ गए। इस क्रम घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में रेलकर्मी शशि मिश्रा ने बताया कि शेखर 97 बैच के रेलवे कर्मचारी थे। वे रात 10 से 6 बजे की ड्यूटी में मौजूद थे। काम के दौरान अहले सुबह इंजन सेंटिंग के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से रेलकर्मी काफी दुखी नजर आए।