Mohit Kumar
दुमकाः झारखंड की उप राजधानी दुमका में थोड़ी देर पहले जमकर हुई बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से बिलबिला रहे लोगों को राहत प्रदान की। अचानक हुई बारिश के साथ ही ओला वृष्टि भी शुरू हो गई। लोग इधर-उधर भाने लगे। हालांकि थोड़ी देर बाद बारिश के थमते ही मौसम सुहाना हो गया।
दुमका निवासी सोनू केशरी ने बताया कि कुछ दिनों से दुमका में तपती धूप के साथ-साथ भीषण गर्मी भी पड़ रही थी। लोगों को बाहर आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। बच्चों को स्कूल से घर आने में भी काफी परेशानी हो रही थी। आज अचानक मौसम ने करवट बदला और बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
मौसम विभाग के मुताबिक आज दुमका का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट महसूस हो रही है।