जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह तालाब में एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहार निकाला। महिला की उम्र लगभग 35 से 40 के बीच की है। उसका चप्पल पास ही रखा हुआ था और शव तालाब में तैर रहा था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला कपाली के रहने वाली है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की पहचान में जुट गई है, ताकि मौत के सही कारणों के बारे में जानकारी मिल सके।