जमशेदपुरः राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पूरे देश भर के करीब 5000 स्थानों में भाजयुमो के तत्वावधान में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 50 लाख नव मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित किया। इसके तहत आज प्रातः 10.30 बजे चक्रधरपुर विधानसभा अंतर्गत सिस्टर निवेदिता महिला महाविद्यालय परिसर में सैकड़ों नव मतदाताओं और विद्यार्थियों के बीच यह कार्यक्रम हुआ। उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक एलईडी स्क्रीन में देखा और सुना। इसके साथ ही सभी को नव मतदाता पोर्टल में भी पंजीकृत किया गया। इसके तहत उन्होंने 78200 78200 पर मिस्ड कॉल कर अपना नाम नव मतदाता पोर्टल में पंजीकृत किया साथ ही नमो ऐप डाउनलोड कर विकसित भारत एम्बेसडर भी बने।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं भारत माता व बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस कार्यक्रम में चक्रधरपुर विधानसभा के पूर्व विधायक शशि सामड, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रभारी अमिताभ सेनापति, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंदन झा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवव्रत महापात्रा, भाजपा नेत्री मालती गिलुवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित प्रधान, कृष्ण कुमार दुबे, परमिंदर चौहान, भाजपा नेता सुरेश साहू, गणेश तांती, महाविद्यालय के शिक्षक सुनीता महतो, मरियम पूर्ति, पिकु मधुमिता, प्रकाश मंडल, युगल प्रधान, कानुराम नायक आदि उपस्थित थे।