Mohit Kumar
दुमका : भागलपुर मुख्य मार्ग में हंसडीहा थाना क्षेत्र के कसवा मोड़ के पास सोमवार को मालवाहक वाहन कr चपेट में आने से तीन व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हंसडीहा के मुजाहिद अंसारी, गुलाम अंसारी और हडोखा के प्रभु मंडल के रूप में की गई है। वहीं तालझारी के रमेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद उन्हें इलाज के देवघर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कसवा मोड़ के पास सोमवार को पहले से ख़राब पड़े मालवाहक वाहन को ठीक कर रहे दो मैकेनिक को मालवाहक वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को भी अपनी चपेट में लिया।
सभी तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक रमेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हंसडीहा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक जाम जारी है।