जमशेदपुरः उत्थान संस्था द्वारा पीजेएचआर एनजीओ, फ्राइडे फिल्म क्रिएशन और बिग एफएम के सहयोग से पहली बार झारखंड में ट्रांस क्वीन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कदमा ग्रीन एनक्लेव क्लब हाउस में होगा, जिसमें झारखंड के सभी जिलों के ट्रांसजेंडर मौजूद होंगे। इसका पहला ऑडिशन जमशेदपुर में होगा, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के ट्रांसजेंडर मौजूद रहेंगे।
ट्रांस क्वीन का दूसरा ऑडिशन रांची में 20 अगस्त को आयोजित होगा, जिसमें रांची और आसपास के जिले के ट्रांसजेंडर मौजूद होंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन में उत्थान संस्था के सचिव अमरजीत सिंह शेरगिल, पीजेएचआरएफ एनजीओ के चैयरमैन डॉ आरिफ भट्ट, गुरुशरण सिंह, आनंदी शेरगिल, हेमंत प्रधान, फ्रांसिस सुंडी और नीरज का सहयोग मिल रहा है।