फेसबुक पर सांसद के खिलाफ टिप्पणी से बिफरा कुर्मी समाज, कार्रवाई की मांग

1 Min Read

बीते दिनों एक फेसबुक पेज पर कुर्मी समाज और सांसद विद्युत महतो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज कुर्मी समाज के लोगों ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की। कुर्मी समाज समिति ने एसएसपी से लिखित शिकायत करते हुए फेसबुक पेज के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

समिति के सचिव सुदर्शन महतो ने फेसबुक में की गई टिप्पणी को भ्रामक और और बुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि सांसद के प्रति समाज की किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है पूरा समाज सांसद का समर्थन करता है।

Share This Article