जादूगोड़ा
नयी दिल्ली के महाराष्ट्र भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा एवं केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन मेघवाल के हाथों सांसद रत्न सम्मान से नवाजे जाने के बाद पहली बार जादूगोड़ा पहुंचे जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो का जादूगोड़ा मोड़ चौक पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद दोपहर 12 बजे जादूगोड़ा मोड़ स्थित सिद्धू कान्हू चौक पहुंचे। यहां उनको अंग वस्त्र देकर एवं साफा पहनाकर जादूगोड़ा मंडल उपाध्यक्ष वर्धमान गुप्ता “टुन्नू“ वरिष्ठ भाजपा नेता नन्दलाल गुप्ता, रोहित राकेश सिंह, अशोक विश्वकर्मा, गिरीश सिंह, श्याम कुमार सिंह ने सम्मानित किया। ढोल ताशों की गूंज के बीच जादूगोड़ा, आसनबनी, कालिकापुर आदि मंडलों से हजारों की संख्या में आये हुए नेता कार्यकर्ताओं ने सांसद को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद सांसद ने सिद्धू – कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
माल्यार्पण के बाद सांसद का काफिला नरवा रोड स्थित भरत वाटिका रिसोर्ट पहुंचा जहां उनकी आगवानी समाजसेवी वीरेन्द्र सिंह एवं रिसोर्ट के मालिक मनीष सिंह ने की। लगातार चल रहे बधाइयों के बीच आयोजित स्वागत समारोह में वीरेंद्र सिंह, मनीष सिंह, नंदलाल गुप्ता, जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण, वर्धमान गुप्ता रोहित राकेश सिंह, सत्या तिवारी ने सांसद को उनकी इस उपलब्धि के लिए शॉल ओढाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
अपने भव्य स्वागत से अभिभूत सांसद ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के दिशा निर्देश पर प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की स्थापना की गयी थी, जिसमें केन्द्रीय मंत्री, पूर्व जस्टिस जैसे लोग शामिल हैं। फाउंडेशन द्वारा 2011 से लेकर अब तक 75 सांसदों को उनके कार्यों का मूल्यांकन के आधार पर सम्मानित किया जा चुका है। 17वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद देश भर के सांसदों के कार्यों का मूल्यांकन करने के बाद ही इस पुरस्कार को दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मेरे संसदीय क्षेत्र की एक -एक जनता बूथ स्तर तक के कार्यकर्त्ता, मंडलों से लेकर जिला के सभी नेताओं को समर्पित है। कहा कि उनके प्यार और सहयोग के लिए वे उनके आभारी हैं और हमेशा रहैंगे। सांसद ने कहा कि उनका प्रयास समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए बूथ से लेकर जिला स्तर तक एक नेटवर्क तैयार किया है, जो इस काम को कर रही है।
इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, दिनेश साव, सरोज महापात्र, वरिष्ठ भाजपा नेता लखन मार्डी, निधू नील दास, प्रशांत दास, सुधांशु मिश्रा, संजय सिंह, श्याम सिंह, बिट्टू नाग सबर, हर्ष अग्रवाल, प्रसेनजीत पात्रो, रितेश कुमार राज, विशाल कुमार, गणेश प्रसाद, महिला मोर्चा ग्रामीण जिलाध्यक्ष डोली मुखी, निशा देवी, नसीमा खातून, साबू देवी, अनीता साह, कांति देवी, शकुंतला सिंह, नीलम देवी समेत अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।