जमशेदपुर : भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा सीतारामडेरा मंडल की ओर से आदिवासी मुंडा समाज सामुदायिक भवन में कार्यसमिति का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन शनिवार 12 मार्च को शाम 7 बजे से होगा।
सीतारामडेरा मंडल अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष पवन सोलंकी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महानगर उपाध्यक्ष सह सीतारामडेरा भाजपा जन जाति मोर्चा प्रभारी चंद्रमणि कोंकल, मोर्चा के जिला महामंत्री रमेश नाग उपस्थित रहेंगे।
न्यूज में अपडेट बने रहने के लिए ज्वॉइन करे व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/EuMSt3p6ucp07jn5mACXRX