Mohit Kumar
दुमका : दुमका में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया।
बता दें कि जिले के रानीश्वर थाना के जीप चालक अर्जुन पंजियारा की तेज रफ्तार एल पी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना रानीश्वर बाजार में बुधवार के सुबह की है। दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
जानकारी के अनुसार 54 वर्षीय अर्जुन थाना की जीप चलाता था। बुधवार की रात करीब एक बजे रानीश्वर बाजार में जीप खड़ी कर पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। जांच के क्रम में एक तेज रफ्तार एल पी ट्रक अर्जुन को कुचलकर भाग निकला। साथ ही जिले के जामा थाना क्षेत्र के दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग कटनिया गांव के पास सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम कर दी। घटना के बाद जामा पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।