Mohit Kumar
दुमकाः दुमका की रश्मि बेसरा ने मिसेज इंडिया एस नेक्स्ट टॉप मॉडल ग्लैमर क्वीन 2023 का खिताब जीत कर दुमका का नाम रौशन किया है। इसका ऑडिशन दिल्ली में लिया गया था। वहां से चयनित होने के बाद वे चंडीगढ़ गईं, जहां फाइनल शो हुआ। फाइनल में रश्मि ने फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता।
इस प्रतियोगिता में झारखंड, मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ सहित बाकी शहरों के करीब 46 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इसके पहले रश्मि ने ट्राइबल ब्यूटी क्वीन ऑफ इंडिया 2020 में मिसेज दुमका का खिताब अपने नाम किया। इतना ही नहीं साल 2022 में वे मिसेज रांची भी रह चुकी हैं।
दुमका की करहरबिल की रहने वाली रश्मि ने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई एसपी कॉलेज से की। उन्होंने अपनी मास्टर डिग्री इग्नू से पूरी की है। वो आज कल दुमका एवं रांची की फैशन डिजाइनिंग की जानी मानी हस्ती हैं। उनका सपना है दुमका की लड़कियां भी देश और विदेश में अपने नाम का परचम लहराएं।