जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित महिला विश्वविद्यालय में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
दीक्षांत समारोह में 2021-23 सत्र के स्नातकोत्तर और 2 वर्षीय डिग्री कोर्स B.ED, M.ED, BP.ED पास आउट छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इसके लिए 1014 छात्राओं में से 702 छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से विभिन्न संकायों के 28 छात्राओं को राज्यपाल के द्वारा स्वर्ण पदक और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मौके पर राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं की भूमिका देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण है। मुझे बेहद खुशी है कि आज की महिलाएं काफी अच्छा कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। जिसका परिणाम अब देखने को मिल रहा है।