मानगो नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स और की पार्टी के जवान तैनात रहे। अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार की रात चलाया गया। डिवाइडर से दुकानें हटाई गईं। दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध भी किया। इसे लेकर हंगामा भी हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई कांग्रेस के नेता गुड्डू गुप्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से कहा कि अभी त्यौहार का समय है। इसलिए दुकानें न हटाई जाएं। लेकिन जिला प्रशासन ने उनसे कहा कि उन्हीं दुकानदारों को हटाया जा रहा है जिनको मानगो नगर निगम की सब्जी बाजार में दुकानें दी जा रही हैं। यहां से लोग शिफ्ट कर सब्जी बाजार की दुकान में जा रहे हैं। गौरतलब है कि डीसी विजया जाधव ने शनिवार की रात मानगो क्षेत्र का निरीक्षण किया था और उन्होंने ही डिमना डिवाइडर से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसी के बाद जिला प्रशासन ने मानगो नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। अतिक्रमण हटाओ अभियान की देखरेख एसडीओ धालभूम पियूष कुमार सिन्हा कर रहे हैं।
जुगसलाई के चोरों ने सरायकेला के अभिजीत कंपनी से की स्क्रैप की चोरी पुलिस ने चोरी के वाहन समेत 6 को किया गिरफ्तार, चालक समेत अन्य फरार
जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिला में स्क्रैप का अवैध कारोबार जमकर फल-फूल रहा है। जिले की विभिन्न कंपनियों से धड़ल्ले से स्क्रैप...