आज साकची स्थित जे के रीजेंसी में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में प्रदेश एवं जिला महिला कमेटी का गठन किया गया, सर्वसम्मति से सुनीता जयसवाल को प्रदेश संयोजिका, विनीता शाह को प्रदेश अध्यक्षा एवं सुनीता भगत को जिला अध्यक्ष (जिला पूर्वी सिंहभूम) मनोनीत किया गया. प्रदेश अध्यक्ष शंकर लाल मित्तल जी ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई दी एवं साथ ही जल्द से जल्द प्रदेश एवं जिला कमेटी के विस्तार के लिए निर्देश दिए. जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता ने भी सभी महिला नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया, तथा एकजूट होकर वैश्य समाज को संगठित करने की बात कही, आज के इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष शंकरलाल मित्तल , प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल सीए, प्रदेश युवा अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, श्रीमती सुनीता जायसवाल, श्रीमती विनीता शाह, जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता, सुनीता भगत, दिनेश प्रसाद, विनोद गुप्ता, अजीत गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, अनीता शाह, रितु प्रसाद, रेखा कुमारी, रेखा गुप्ता, पलक भाखरिया, सरोज चौधरी ममता संगानी, अनीता देवी, रंजना जायसवाल,बबीता जयसवाल, जया महासेठ एवं अन्य मौजूद थे
जुगसलाई के चोरों ने सरायकेला के अभिजीत कंपनी से की स्क्रैप की चोरी पुलिस ने चोरी के वाहन समेत 6 को किया गिरफ्तार, चालक समेत अन्य फरार
जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिला में स्क्रैप का अवैध कारोबार जमकर फल-फूल रहा है। जिले की विभिन्न कंपनियों से धड़ल्ले से स्क्रैप...