जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के उत्तर पूर्वी गदड़ा पंचायत में आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की उपस्थिति में दर्जनों महिलाओं ने किरण देवी के नेतृत्व में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर हम झामुमो में शामिल हो रहे हैं.सभी को विधायक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई..पूजा सिंह, अनीता देवी,किरण देवी,सुधांधा देवी, अंजू,नीतू देवी,चांदनी तिवारी,लक्समी रानी देवी, उषा देवी, पिंकी देवी,विभा देवी आदि अन्य महिलाओं ने झामुमो का दामन थामा. विधायक ने कहा कि आज जिस तरह से सभी लोगों का रुझान झामुमो की ओर बढ़ रहा है, आने वाले समय में विपक्षियों को खोजने से भी कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे। विधायक ने कहा कि आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है। झामुमो में शामिल हुई महिलाओं ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ झूठ बोलकर जनता को ठगने का काम किया. परंतु मंगल कालिंदी जी ने जो कहा था वह तो किया ही और जुगसलाई विधानसभा को जिन कार्यों की आवश्यकता है वह भी कर रहे हैं..मौके पर मुख्य रूप से पलटन मुर्मू, पंचायत सचिव कृष्ण दास, विकाश स्वर्णकर,जय किसान, राकेश सिंह, संतोष शाह, मनोज यादव, चमन तिवारी,दिनेश गिरी, जलेश्वर शाह, अमित दास, विवेक गुप्ता, शिबू ओझा, विकाश सिंह आदि उपस्थित थे.