जमशेदपुर : गुवाहाटी में 25 और 26 मार्च 2023 को संपन्न हुए योगा फिजिक्स फेडरेशन आफ इंडिया के चुनाव में सर्वसम्मति से जमशेदपुर शहर के प्रसिद्ध योगाचार्य प्रणव नाहा को दूसरे कार्यकाल के लिए योगा फिजिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है । फेडरेशन द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के अधिकांश राज्यों के राज्य सचिव , अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के प्रतिनिधि सदस्यों ने भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया और फेडरेशन के पदाधिकारियों का विधिवत चुनाव किया। इस बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई एवं अपना अपना पदभार संभाला मौके पर उपस्थित नवनिर्वाचित योग फिजिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष योग गुरु प्रणव नाहा ने अपने निर्वाचन के उपरांत फेडरेशन के सभी सदस्यों और अधिकारियों को दूसरी बार अध्यक्ष पद के दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया एवं फेडरेशन की बेहतरी के लिए बेहतर कार्य करने का अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में मौजूद देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। योगाचार्य प्रणव नाहा को आसाम भी कई योग संस्थाओं ने सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामना दिया। 28 मार्च को टाटानगर स्टेशन पहुंचने पर उनके चाहने वालों ने भव्य स्वागत किया।
CM-Hemant-Soren-hoisted-the-tricolor-in-Dumka-Police-Line-ground
Mohit Kumar दुमका : गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस लाइन मैदान में झंडा...