• Latest
  • Trending
जमशेदपुर में लोगों ने संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

April 14, 2022

ओड़िशा के बालासोर में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतरी कोरोमंडल एक्सप्रेस, 50 की मौत

June 2, 2023
17 वर्ष पूर्व हुए मुकदमा में न्यायालय में हाजिर हुए भाजपा नेता, तीन लोगों का हो चूका है निधन, एक हो चुके हैं लकवा का शिकार

डीएवी, तारापोर, आईसीआईसीआई, टाटा मोटर्स और टिनप्लेट अस्पताल समेत 23 प्रतिष्ठानों को जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस

मास्टर रोल पर हस्ताक्षर के लिए मुखिया ने मांगी 5 हजार रुपए की रिश्वत, दुमका एसीबी ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बिहार से झारखंड को अलग हुए दो दशक से ज्यादा, लेकिन आज तक झारखंड को नहीं मिला सुधा के तीन डेरी प्लांट का स्वामित्व

जमशेदपुर 3-4 जून को बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित होगा आदिवासी युवा महोत्सव पद्मश्री जनुम सिंह सोय होंगे मुख्य अतिथि

सारेगामा हम अरविंद अकेला कल्लू नाइट्स ने स्टील नगरी में मचाया धमाल अरविंद अकेला कल्लू और नम्रता माल्ला के साथ खूब नाचे लोग

जहानाबाद : विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सहित सात न्यायिक पदाधिकारियों का विदाई  समारोह संपन्न  जिला जज डा राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समारोह

ALF को निबंधन सर्टिफिकेट दिलाने वाला पूरे कोल्हान में पहला नगर निकाय बना मानगो नगर निगम अब 10 लाख रू, तक का लोन बिना गारंटर एवं 10 लाख रू तक का सरकारी विभाग में टेंडर ले सकेंगे ALF

June 1, 2023
जादूगोड़ा के तिलामुड़ा में 11 हज़ार वोल्ट के तार की चपेट में आने से बैल की मौत , मुआवजा देगा विभाग

मुसाबनी की बीडीओ द्वारा गोद लेने के बाद बदलने लगी डुमागकोचा गाँव की तस्वीर पहुचने लगी सरकारी सहायता

जमशेदपुर :  खैरपाल में बंगला क्लब द्वारा शुरू की गई बंगला भाषा की पढ़ाई 40 बच्चों ने नामांकन लिया

Retail
Saturday, June 3, 2023
Download Our App
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health
No Result
View All Result
Gularya
No Result
View All Result

जमशेदपुर में लोगों ने संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

by Neeraj Kumar
April 14, 2022
in Other News
जमशेदपुर में लोगों ने संविधान निर्माता को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर: शहर में आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संस्थानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

YOU MAY ALSO LIKE

17 वर्ष पूर्व हुए मुकदमा में न्यायालय में हाजिर हुए भाजपा नेता, तीन लोगों का हो चूका है निधन, एक हो चुके हैं लकवा का शिकार

जमशेदपुर 3-4 जून को बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित होगा आदिवासी युवा महोत्सव पद्मश्री जनुम सिंह सोय होंगे मुख्य अतिथि

कदमा अंबेडकर पार्क में मनाई गई डॉ. अंबेडकर की जयंती

कदमा

बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की 131 वीं जयंती कदमा स्थित डॉ भीम राव अंबेडकर पार्क में मनाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर चैंबर आफ कॉमर्स (पब्लिक वेलफेयर) के वाइस प्रेसिडेंट मुकेश मितल, झारखण्ड एससी/एसटी ओबीसी/माइनोरिटी वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष सोना राम बोदरा, महासचिव रविन्द्र रजक, अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के सलाहकार सुनील ठाकुर, तुरी समाज अध्यक्ष संजय तुरी, कांग्रेस अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष लखींदर करूवा,रविदास समाज कदमा दिनकर कश्यप, समाज सेविका गीता सुंडी, अरूण रजक, बुधदेव करुवा, उपेन्द्र बांद्रा, विकास मुखी सावन मुखी, जय कुमार, भोला दास एवम समाज के अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन राजकुमार दास द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्थ संचालन समिति के बैनर तले किया गया था।

इस अवसर पर उपस्थित तमाम अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए सैकड़ों गुब्बारा भी छोड़ा गया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दास ने किया।

बोधि सोसाइटी ने डॉ भीम राव अंबेडकर को किया नमन 

बोधी सोसाइटी में आज भारत रत्न डॉ. भीम राम अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई। पंचशील ध्वजारोहण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गोष्ठी सभा आयोजन से पहले भंते जी ने सभा में उपस्थित लोगों को पंचशील त्रिरत्न का दान दिया। भंते जी ने बाबा साहब के धर्मिक व सामाजिक कार्यो पर अपने विचार व्यक्त किये और बुद्ध धम्म के मार्ग के बारे में बताया। कार्यक्रम के आयोजन में बोधि सोसाइटी जमशेदपुर व रविदास प्रगति संघ की सह भागीदारी रही। इस मौके पर यूसिल के डीजीएम एन पाटिल, बैंक अॉफ बडौ़दा के सुजोय राय, सिचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता शिवलाल राम, जीएसटी के सुपरिटेंडेंट नरेश दास, वैज्ञानिक व अध्यक्ष बोधि सोसाइटी मनोज हुमने, बोधि सोसाइटी के सचिव प्रदीप बरुआ, रविदास प्रगति संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री जवाहरलाल सहित अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुनील विमल और धन्यवाद ज्ञापन सुशील कुमार द्वारा किया गया।

भाजपा ओबीसी मंडल ने दी श्रद्धांजलि 

जमशेदपुर: भाजपा ओबीसी मोर्चा बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष राज कमल यादव के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 131वीं जयंती मनाई गई। राजकमल यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता ही नही बल्कि दिग्गज अर्थशास्त्री भी थे। बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नही बल्कि भेदभाव वाली जाति व्यवस्था की प्रखर आलोचना करने और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने वाले योद्धा के रूप में भी जाने जाते थे। धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा के महामंत्री बिपिन यादव ने किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, युवा मोर्चा के मुकेश सिंह, बागबेड़ा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज कश्यप, मंत्री जुली शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार बेरा, सोशल मीडिया प्रभारी अमन कुमार साहू, कन्हैया चौधरी, ललन साह, बाबू लाल यादव, राम स्वरूप प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

भरत सिंह ने डॉक्टर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि 

जमशेदपुर: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने भालुबासा चौक पर स्थित भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर फूलों का हार चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दि। श्री सिंह ने कहा कि बाबासाहेब के नाम से मशहूर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। उन्होंने भारतीय समाज में समानता लाने का काफी प्रयास किया। इस दौरान श्री सिंह के साथ बादल मुखी, परशुनाथ मुखी, पारस मुखी, शिवा मुखी, विशाल मुखी, अली भाई, दुर्गाराम, सुशील मुखी, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।

Tags: architectconstitutionjamshedpurpaid tributePeopleजमशेदपुरनिर्मातालोगों नेश्रद्धांजलिसंविधान
Share160Tweet100Send

Related Posts

17 वर्ष पूर्व हुए मुकदमा में न्यायालय में हाजिर हुए भाजपा नेता, तीन लोगों का हो चूका है निधन, एक हो चुके हैं लकवा का शिकार
Other News

by Gularya
June 2, 2023
0

जमशेदपुरः सतरह वर्ष पूर्व हुए मुकदमे में तत्कालीन भाजपा नेताओं ने आज जमशेदपुर जिला सत्र न्यायालय में उपस्थित होकर अपने...

जमशेदपुर 3-4 जून को बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित होगा आदिवासी युवा महोत्सव पद्मश्री जनुम सिंह सोय होंगे मुख्य अतिथि
Other News

जमशेदपुर 3-4 जून को बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित होगा आदिवासी युवा महोत्सव पद्मश्री जनुम सिंह सोय होंगे मुख्य अतिथि

by Gularya
June 2, 2023
0

आदिवासी हो समाज भवन में आगामी दिनांक 3 एवम 4 जून को बिरसा मुंडा टाउन हाल में होने वाले आदिवासी...

सारेगामा हम अरविंद अकेला कल्लू नाइट्स ने स्टील नगरी में मचाया धमाल अरविंद अकेला कल्लू और नम्रता माल्ला के साथ खूब नाचे लोग

सारेगामा हम अरविंद अकेला कल्लू नाइट्स ने स्टील नगरी में मचाया धमाल अरविंद अकेला कल्लू और नम्रता माल्ला के साथ खूब नाचे लोग

June 2, 2023
जहानाबाद : विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सहित सात न्यायिक पदाधिकारियों का विदाई  समारोह संपन्न  जिला जज डा राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समारोह

जहानाबाद : विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सहित सात न्यायिक पदाधिकारियों का विदाई समारोह संपन्न जिला जज डा राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समारोह

June 2, 2023
ALF को निबंधन सर्टिफिकेट दिलाने वाला पूरे कोल्हान में पहला नगर निकाय बना मानगो नगर निगम अब 10 लाख रू, तक का लोन बिना गारंटर एवं 10 लाख रू तक का सरकारी विभाग में टेंडर ले सकेंगे ALF

ALF को निबंधन सर्टिफिकेट दिलाने वाला पूरे कोल्हान में पहला नगर निकाय बना मानगो नगर निगम अब 10 लाख रू, तक का लोन बिना गारंटर एवं 10 लाख रू तक का सरकारी विभाग में टेंडर ले सकेंगे ALF

June 1, 2023
जादूगोड़ा के तिलामुड़ा में 11 हज़ार वोल्ट के तार की चपेट में आने से बैल की मौत , मुआवजा देगा विभाग

जादूगोड़ा के तिलामुड़ा में 11 हज़ार वोल्ट के तार की चपेट में आने से बैल की मौत , मुआवजा देगा विभाग

June 1, 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

GULARYA.COM आपका अपना न्यूज पोर्टल है। यहां आप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरूआत खबरों की भीड़ के बीच आपको कुछ अलग और खास खबरे उपलब्ध कराने के लिए की गई है। साथ ही आप यहां जो भी खबरें देखेंगे और पढ़ेंगे वह पूरी तरह सत्य और सत्यापित की हुई होती हैं, ताकि किसी तरह की झूठ को बढ़ावा न मिले। यही नहीं, ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, बॉलीवुड की खबरों आदि के लिए भी आप पोर्टल को विजिट कर सकते हैं।

Recent News

ओड़िशा के बालासोर में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से टकराकर पटरी से उतरी कोरोमंडल एक्सप्रेस, 50 की मौत

June 2, 2023
17 वर्ष पूर्व हुए मुकदमा में न्यायालय में हाजिर हुए भाजपा नेता, तीन लोगों का हो चूका है निधन, एक हो चुके हैं लकवा का शिकार

17 वर्ष पूर्व हुए मुकदमा में न्यायालय में हाजिर हुए भाजपा नेता, तीन लोगों का हो चूका है निधन, एक हो चुके हैं लकवा का शिकार

June 2, 2023
डीएवी, तारापोर, आईसीआईसीआई, टाटा मोटर्स और टिनप्लेट अस्पताल समेत 23 प्रतिष्ठानों को जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस

डीएवी, तारापोर, आईसीआईसीआई, टाटा मोटर्स और टिनप्लेट अस्पताल समेत 23 प्रतिष्ठानों को जिला प्रशासन ने भेजा नोटिस

June 2, 2023

Search

No Result
View All Result
  • About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.