• Latest
  • Trending
अच्छी पुलिसिंग के लिए जनभागीदारी आवश्यक : एसएसपी

अच्छी पुलिसिंग के लिए जनभागीदारी आवश्यक : एसएसपी

January 10, 2023
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, मरीन ड्राइव के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, मरीन ड्राइव के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

January 30, 2023
सरायकेला- खरसावां पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

सरायकेला- खरसावां पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

January 30, 2023
हाता चौक के पास शराब की तस्करी करते एक धराया 25 कार्टून अवैध शराब एवं टेम्पो जब्त , चालक भेजा गया जेल

हाता चौक के पास शराब की तस्करी करते एक धराया 25 कार्टून अवैध शराब एवं टेम्पो जब्त , चालक भेजा गया जेल

January 30, 2023
ओडिशा से झारखण्ड में गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार 19 किलो गांजा और मोटरसाईकिल बरामद

ओडिशा से झारखण्ड में गांजा की तस्करी करते दो गिरफ्तार 19 किलो गांजा और मोटरसाईकिल बरामद

January 30, 2023
जैम @ स्ट्रीट में रतन टाटा के गानों पर कलाकारों ने लहराया तिरंगा

जैम @ स्ट्रीट में रतन टाटा के गानों पर कलाकारों ने लहराया तिरंगा

January 29, 2023
74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

January 26, 2023
इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

January 26, 2023
जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

January 25, 2023
सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

January 24, 2023
चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

January 24, 2023
Retail
Friday, February 3, 2023
Download Our App
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health
No Result
View All Result
Gularya
No Result
View All Result

अच्छी पुलिसिंग के लिए जनभागीदारी आवश्यक : एसएसपी

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का जिला पुलिस के साथ हुआ सीधा संवाद, एसएसपी प्रभात कुमार समेत जिला पुलिस के आला अधिकारी रहे मौजूद

by Gularya Desk
January 10, 2023
in Business
अच्छी पुलिसिंग के लिए जनभागीदारी आवश्यक : एसएसपी

जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सदस्यों के साथ जमशेदपुर जिला पुलिस का मंगलवार को बिस्टुपुर स्थित चैंबर भवन में सीधा संवाद हुआ। इस दौरान जमशेदपुर की विधि व्यवस्था, ट्रैफिक, साइबर क्राइम, व्यापारियों के सुरक्षा के दृष्टिकोण सहित अन्य कई मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।

व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में एसएसपी प्रभात कुमार, एसपी सिटी के विजय शंकर, एएसपी सिटी सुभांशु जैन, एएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार अग्रवाल, डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय-2 कमल किशोर, डीएसपी साइबर क्राइम कुमारी जयश्री कुजूर, डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता और डीएसपी रेल हिमांशु चंद्र माड़ी उपस्थित थे।

YOU MAY ALSO LIKE

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

एयरटेल की अल्ट्राफ़ास्ट 5G प्लस सेवाएं अब रांची और जमशेदपुर में

सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने उपास्थित सभी जिला पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विगत दो वर्षों से कोरोना के कारण जिला पुलिस के पदाधिकारियों के साथ चैंबर के सदस्यों का संवाद नही हो पाया था। उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए चैंबर की ओर से जिला पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में साइबर फ्रॉड, क्राइम बडी तेजी से बड़ रहे हैं। उन्होंने ऑनलाइन FIR की प्रक्रिया को दुरस्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की साकची बाजार बाटा चौक का अतिक्रमण, स्कूल के छुट्टी होने के समय जमशेदपुर के मुख्य रास्ते पर होने वाली ट्रैफिक जाम, टाटानगर रेलवे स्टेशन के इन और आउट गेट पर हमेशा जाम लगा रहना, बाजार समिति परसुडीह से माल माल लेकर जा रहे चलते टेम्पू से असमाजिक तत्वों द्वारा माल उतार लाया जाता है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने कोरोना काल में बहुत से सेवा के कार्य किये हैं, परंतु उसके अनुरूप व्यापारियों को जो सम्मान मिलना चाहिए वो नहीं मिल पाता है। व्यापारी राज्य और राष्ट्र के निर्माण में सर्वांगीण विकास के ध्वजा रोहक है। चैंबर के उपाध्यक्ष पीआरडब्लू मुकेश मित्तल ने भी संबोधित किया।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा की शहर में अच्छी पुलिसिंग के लिए जनभागीदारी अति आवश्यक है और जनभागीदारी होने से ही बेहतर जमशेदपुर बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जिला पुलिस नहीं छोड़ेगी। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि जिला पुलिस उनके साथ हर कदम पर खड़ी है।

एसपी सिटी के विजय शंकर ने कहा कि जमशेदपुर जिला के सभी नागरिकों का साथ एवं चैंबर का सहयोग जिला पुलिस को हमेशा मिलता रहा है और जमशेदपुर जिला पुलिस भी सभी व्यापारियों के साथ हमेशा खड़ी है। वहीं एएसपी विधि व्यवस्था सुमित कुमार ने जमशेदपुर की जनता को जागरूक होने की आवश्यकता बताई।

एएसपी सिटी सुभांशु जैन ने चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के वाक कार्यक्रम होने से व्यापारियों एवं पुलिस के बीच एक अच्छे संबंध का निर्माण हुआ है, जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की व्यापारियों को परेशानी होने पर वे तुरंत जिला के आला अधिकारी से संपर्क करें जिला पुलिस सभी की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

डीएसपी मुख्यालय-2 कमल किशोर ने कहा कि जमशेदपुर एक बहुत ही सुंदर शहर है और हम इसे और भी सुंदर बना सकते हैं, जब सबका साथ जिला पुलिस को मिलेगा। उन्होंने ट्रैफिक के विषय पर कहा कि वे इसकी मॉनिटरिंग करेंगे और जो भी आवश्यक होगा उसे तुरंत अमल करेंगे। उन्होंने सभी से ट्रैफिक के नियम को पालन करने का आग्रह किया।

साइबर क्राइम डीएसपी कुमारी जयश्री कुजूर ने कहा कि शहर को साइबर क्राइम से बचाने की कोशिश जिला पुलिस पूरी तत्परता के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी साइबर क्राइम के शिकार हो जाते हैं, तो देर न करते हुए तुरंत आकर FIR लिखाएं, ताकि अपराधी को अविलंब पकड़ा जा सके। साथ ही उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के लिए बहुत से उपाय भी बताए।

डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस सभी के साथ 24 * 7 खड़ी है एवं जमशेदपुर को एक अच्छा जिला बनाना है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, परंतु कुछ स्थान हैं, जहां अभी लगने बाकी हैं। कहा कि उन स्थानों पर भी जल्दी सीसीटीवी कैमरा लगा लिया जाएगा।

सिंहभूम चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, महेश सोंथालिया, दिलीप गोलछा, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, पियूष चौधरी, कोषाध्य्क्ष किशोर गोलछा, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, विभन्न एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव, आनंद चौधरी, रामू देबुका, मनोज गोयल, शुभम सेन, सन्नी संघी, बजरंग अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, पंकज चचारिया, पवन शर्मा, अनूप शर्मा, पवन नरेडी, मुकेश मित्तल, आशीष मित्तल, अनिल अग्रवाल, दीपक साव, मनोज अग्रवाल, विमल अग्रवाल, श्रवण देबुका,राजेश रिंगासिया, रमेश अग्रवाल, बी एन शर्मा, मनोज चेतानी, राजेश पसारी, महावीर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Tags: एसएसपी प्रभात कुमारजमशेदपुरट्रैफिकसाइबर क्राइमसिटी एसपीसिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स
Share160Tweet100Send

Related Posts

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित
Business

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

by Gularya Desk
January 24, 2023
0

जमशेदपुरः सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉ मर्स एंड इंडस्ट्री और एसोसिएटेड चैंबर आफ कॉमर्स (ASSOCHAM) के संयुक्त तत्वावधान में भारत और...

एयरटेल की अल्ट्राफ़ास्ट 5G प्लस सेवाएं अब रांची और जमशेदपुर में
Business

एयरटेल की अल्ट्राफ़ास्ट 5G प्लस सेवाएं अब रांची और जमशेदपुर में

by Gularya Desk
January 13, 2023
0

जमशेदपुर/रांची : भारत की अग्रणी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल (AIRTEL) ने आज रांची व जमशेदपुर में अपनी अत्याधुनिक 5G...

एचपी ने भारतीय परिवारों और छोटे कारोबारों के लिए पेश किए नए स्मार्ट टैंक प्रिंटर्स

एचपी ने भारतीय परिवारों और छोटे कारोबारों के लिए पेश किए नए स्मार्ट टैंक प्रिंटर्स

December 13, 2022
ओरा का जमशेदपुर में पहले स्टोर की हुई शुरुआत, बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम ने किया उद्घाटन

ओरा का जमशेदपुर में पहले स्टोर की हुई शुरुआत, बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम ने किया उद्घाटन

December 9, 2022

टाटा नेक्सार्क के साथ मिलकर व्यवसायियों एवं उद्यमियों के व्यापार को बढ़ाने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा सिंहभूम चैंबर

November 8, 2022
जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष बने अनिल मोदी

जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष बने अनिल मोदी

November 7, 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

GULARYA.COM आपका अपना न्यूज पोर्टल है। यहां आप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरूआत खबरों की भीड़ के बीच आपको कुछ अलग और खास खबरे उपलब्ध कराने के लिए की गई है। साथ ही आप यहां जो भी खबरें देखेंगे और पढ़ेंगे वह पूरी तरह सत्य और सत्यापित की हुई होती हैं, ताकि किसी तरह की झूठ को बढ़ावा न मिले। यही नहीं, ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, बॉलीवुड की खबरों आदि के लिए भी आप पोर्टल को विजिट कर सकते हैं।

Recent News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, मरीन ड्राइव के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, मरीन ड्राइव के सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण

January 30, 2023
सरायकेला- खरसावां पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

सरायकेला- खरसावां पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

January 30, 2023
हाता चौक के पास शराब की तस्करी करते एक धराया 25 कार्टून अवैध शराब एवं टेम्पो जब्त , चालक भेजा गया जेल

हाता चौक के पास शराब की तस्करी करते एक धराया 25 कार्टून अवैध शराब एवं टेम्पो जब्त , चालक भेजा गया जेल

January 30, 2023

Search

No Result
View All Result
  • About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.