कुल्टी
आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर बाईपास पर इस्को रोड मोड़ के निकट एक लावारिस बक्सा मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। हालांकि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बक्से को कब्जे में लेकर थाना ले गई। मामले की जांच चल रही है।
बताते हैं कि इस्को रोड मोड़ के पास एक पेड़ की डाली में बक्सा सिक्कड़ से बंधा हुआ था। उसमें ताला भी लगा था। इतने बड़े बक्से के वहां लावारिस हालत में पड़े होनो से इलाके में सनसनी फैल गई। तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चैन तोड़कर बक्से को अपने साथ थाने ले गई।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय इंजन मैकेनिक ने वहीं के एक युवक को बक्से की जानकारी दी। इसके बाद नियामतपुर पुलिस को सूचना दी गई। उक्त बक्से के अंदर क्या है, समाचार लिखे जाने तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने भी अब तक मामले का खुलासा नहीं किया है।