• Latest
  • Trending
सिंहभूम चैंबर ने काला बिल्ला लगाकर किया लूट की घटना का विरोध

सिंहभूम चैंबर ने काला बिल्ला लगाकर किया लूट की घटना का विरोध

February 15, 2022
74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

January 26, 2023
इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

January 26, 2023
जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

January 25, 2023
सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

January 24, 2023
चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

January 24, 2023
दक्षिणी ईचड़ा में मनाई गयी नेताजी की 126वीं जयंती मुखिया सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि हुए शामिल

दक्षिणी ईचड़ा में मनाई गयी नेताजी की 126वीं जयंती मुखिया सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि हुए शामिल

January 23, 2023
परीक्षा पर चर्चा के बीच आर्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 स्कूल-कॉलेजों के 457 विद्यार्थी

परीक्षा पर चर्चा के बीच आर्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 स्कूल-कॉलेजों के 457 विद्यार्थी

January 22, 2023
कुड़मी सेना ने कहा, कुड़मियों को मिले एसटी का दर्जा या आरक्षित सीटों का प्रावधान हो खत्म

कुड़मी सेना ने कहा, कुड़मियों को मिले एसटी का दर्जा या आरक्षित सीटों का प्रावधान हो खत्म

January 22, 2023
दक्षिणी ईचड़ा की मुखिया  एवं ग्राम प्रधान ने जल सहिया के चयन को लेकर ग्रामीणों संग की रायशुमारी 25 को होगी ग्रामसभा

दक्षिणी ईचड़ा की मुखिया एवं ग्राम प्रधान ने जल सहिया के चयन को लेकर ग्रामीणों संग की रायशुमारी 25 को होगी ग्रामसभा

January 22, 2023
मिशन 2024 : बूथ के मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के डाटा जुटाएगी भाजपा

मिशन 2024 : बूथ के मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के डाटा जुटाएगी भाजपा

January 21, 2023
Retail
Saturday, January 28, 2023
Download Our App
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health
No Result
View All Result
Gularya
No Result
View All Result

सिंहभूम चैंबर ने काला बिल्ला लगाकर किया लूट की घटना का विरोध

72 घंटे में रकम बरामदगी और गिरफ्तारी न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

by Gularya Desk
February 15, 2022
in Business
सिंहभूम चैंबर ने काला बिल्ला लगाकर किया लूट की घटना का विरोध

जमशेदपुर

कोल्हान के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की एक बैठक सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में हुई। बैठक में शहर की बिगड़ती विधि व्यवस्था और व्यापारियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई है। गौरतलब है कि सोमवार की सुबह लगभग 10.20 बजे बिष्टुपुर के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी मेसर्स छगनलाल दयालजी एंड संस के दो कर्मचारियों से केनरा बैंक की बिष्टुपुर शाखा के मुख्य द्वार पर 32 लाख रूपये की लूट कर ली गई। इस घटना पर व्यवसायियों ने रोष व्यक्त किया। आज व्यापारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया।

YOU MAY ALSO LIKE

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

एयरटेल की अल्ट्राफ़ास्ट 5G प्लस सेवाएं अब रांची और जमशेदपुर में

व्यवसायियों ने कहा कि जमशेदपुर की विधि-व्यवस्था आये दिन गिर रही है। सभी ने एक स्वर में कहा कि जमशेदपुर में लूटपाट की घटनायें बढ़ रही है और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। विभिन्न व्यापारिक संगठनों के विचार-विमर्श के बाद सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वारा शहर की गिरती विधि व्यवस्था पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में मंगलवार 15 फरवरी 2022 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिष्टुपुर छगनलाल चौक पर व्यवसायी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद आज काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। निर्णय लिया गया कि यदि इस वारदात में शामिल अपराधी और लूट की रकम की बरामदगी अगले 72 घंटे के अंदर नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने लगातार गिरती विधि व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि प्रशासन को किसी भी हालात में अपराधियों को पकड़ते हुये लूट की रकम की बरामदगी करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की वारदातों से व्यवसायियों का मनोबल गिर रहा है और वे प्रदर्शन को बाध्य हो रहे हैं। शहर में अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं तथा इससे आने वाले समय में व्यापार और उद्योग में गिरावट होगी और सरकार के राजस्व में भी फर्क पड़ेगा। व्यापारी, उद्योगपति जीएसटी, आयकर, पीएफ, ईएसआई जमा करते हैं एवं राज्य के विकास में सर्वांगीण भूमिका निभाते हैं परंतु व्यापारियों को जो भयमुक्त वातावरण व्यापार करने के लिये चाहिए अब वो उपलब्ध नहीं हो रहा है।

चैंबर के मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि एक तरफ शहर की विधि व्यवस्था चरमरा गई है और दूसरी तरफ प्रशासन केवल हेलमेट, मास्क और सीट बेल्ट की चेकिंग और फाईन काटने में चौक चौराहों में व्यस्त है। पुलिस प्रशासन को इसके साथ-साथ आम जनता एवं व्यवसायियों की पुख्ता सुरक्षा की भी जिम्मेदारी लेनी होगी।

उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष नितेश धूत, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी एवं कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा ने कहा कि व्यवसायियों की सुरक्षा चैंबर के लिये विशेष महत्व रखता है और ऐसी वारदातों पर चैंबर हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। ऐसी घटनाओं से व्यवसायियों का खून खौलना चाहिए और विरोध करना चाहिए।

इस अवसर पर जमशेदपुर ज्वेलर्स के महासचिव कमल सिंहानिया ने कहा कि अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है और उन्हें पुलिस प्रशासन की कोई डर नहीं रह गया है और आये दिन इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
बैठक को चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष सीए गौतमचन्द्र गोलछा, सुरेश सोंथालिया, एसिया के महासचिव दशरथ उपाध्याय एवं उपाध्यक्ष संतोख सिंह, जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन से अखिलेश दुबे, थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष स्वरूप गोलछा, बिष्टुपुर ट्रेडर्स एसोसएिशन के धर्मेश अडेसरा, गोलमुरी व्यवसायी संघ के बजरंग अग्रवाल, जुगसलाई के श्रवण देबुका, लिपु शर्मा, चैम्बर के निवर्तमान पदाधिकारी भरत वसानी, सत्यनारायण अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, कॉमर्षिलय टैक्स बार एसोसिएशन के सतीश सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सांवरमल शर्मा, भरत मकानी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, आनंद चौधरी, उमेश खीरवाल, रमेश अग्रवाल, आकाश मोदी, अश्विन अडेसरा, अशोक अग्रवाल, देवांग गांधी, अरूण गुप्ता, मनीष अडेसरा, हितेष अडेसरा, रूपेष राणपारा, बजरंगलाल अग्रवाल, दिलीप कांवटिया, नवलकिषोर वर्णवाल, बिमल मुरारका के अलावा काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।

Tags: काला बिल्लालूटविरोध प्रदर्शनसिंहभूम चैंबर
Share160Tweet100Send

Related Posts

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित
Business

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

by Gularya Desk
January 24, 2023
0

जमशेदपुरः सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉ मर्स एंड इंडस्ट्री और एसोसिएटेड चैंबर आफ कॉमर्स (ASSOCHAM) के संयुक्त तत्वावधान में भारत और...

एयरटेल की अल्ट्राफ़ास्ट 5G प्लस सेवाएं अब रांची और जमशेदपुर में
Business

एयरटेल की अल्ट्राफ़ास्ट 5G प्लस सेवाएं अब रांची और जमशेदपुर में

by Gularya Desk
January 13, 2023
0

जमशेदपुर/रांची : भारत की अग्रणी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल (AIRTEL) ने आज रांची व जमशेदपुर में अपनी अत्याधुनिक 5G...

अच्छी पुलिसिंग के लिए जनभागीदारी आवश्यक : एसएसपी

अच्छी पुलिसिंग के लिए जनभागीदारी आवश्यक : एसएसपी

January 10, 2023
एचपी ने भारतीय परिवारों और छोटे कारोबारों के लिए पेश किए नए स्मार्ट टैंक प्रिंटर्स

एचपी ने भारतीय परिवारों और छोटे कारोबारों के लिए पेश किए नए स्मार्ट टैंक प्रिंटर्स

December 13, 2022
ओरा का जमशेदपुर में पहले स्टोर की हुई शुरुआत, बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम ने किया उद्घाटन

ओरा का जमशेदपुर में पहले स्टोर की हुई शुरुआत, बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम ने किया उद्घाटन

December 9, 2022

टाटा नेक्सार्क के साथ मिलकर व्यवसायियों एवं उद्यमियों के व्यापार को बढ़ाने का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा सिंहभूम चैंबर

November 8, 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

GULARYA.COM आपका अपना न्यूज पोर्टल है। यहां आप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरूआत खबरों की भीड़ के बीच आपको कुछ अलग और खास खबरे उपलब्ध कराने के लिए की गई है। साथ ही आप यहां जो भी खबरें देखेंगे और पढ़ेंगे वह पूरी तरह सत्य और सत्यापित की हुई होती हैं, ताकि किसी तरह की झूठ को बढ़ावा न मिले। यही नहीं, ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, बॉलीवुड की खबरों आदि के लिए भी आप पोर्टल को विजिट कर सकते हैं।

Recent News

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

January 26, 2023
इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

January 26, 2023

Search

No Result
View All Result
  • About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.