• Latest
  • Trending
झारखंड विधान सभा सभागार में “विधि निर्माण की प्रक्रिया एवं कार्यपालिका का दायित्व” विषय पर त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरम्भ,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल

झारखंड विधान सभा सभागार में “विधि निर्माण की प्रक्रिया एवं कार्यपालिका का दायित्व” विषय पर त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरम्भ,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल

July 10, 2023
चांडिल में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अपहरण कर की गई मारपीट, दो जख्मी

चांडिल में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अपहरण कर की गई मारपीट, दो जख्मी

June 17, 2025
22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जायेगा आजसू स्थापना दिवस

22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जायेगा आजसू स्थापना दिवस

June 17, 2025
झारखंड विधानसभा सदाचार समिति ने सरायकेला-खरसावां में की समीक्षा बैठक

झारखंड विधानसभा सदाचार समिति ने सरायकेला-खरसावां में की समीक्षा बैठक

June 17, 2025
आईडीटीआर के रक्तदान शिविर में 106 यूनिट रक्त संग्रह

आईडीटीआर के रक्तदान शिविर में 106 यूनिट रक्त संग्रह

June 17, 2025
बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत सरायकेला में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत सरायकेला में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

June 17, 2025
उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

June 17, 2025
खरसावां विधायक ने सुधीर चंद्र महतो को सरायकेला प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि किया मनोनीत

खरसावां विधायक ने सुधीर चंद्र महतो को सरायकेला प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि किया मनोनीत

June 17, 2025
उपायुक्त ने किया कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने किया कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण

June 8, 2025
उपायुक्त ने नगर परिषद कपाली का किया औचक निरीक्षण

उपायुक्त ने नगर परिषद कपाली का किया औचक निरीक्षण

June 7, 2025
नक्सलियों के नाम पर पोस्टर चिपकाया, मांगी जमीन

नक्सलियों के नाम पर पोस्टर चिपकाया, मांगी जमीन

March 1, 2025
CM-Hemant-Soren-hoisted-the-tricolor-in-Dumka-Police-Line-ground

CM-Hemant-Soren-hoisted-the-tricolor-in-Dumka-Police-Line-ground

January 26, 2025
मयूराक्षी नदी मसानजोर डैम परिसर में इको फ्रेंडली रिसॉर्ट का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

मयूराक्षी नदी मसानजोर डैम परिसर में इको फ्रेंडली रिसॉर्ट का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

January 25, 2025
Retail
Wednesday, June 18, 2025
Download Our App
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health
No Result
View All Result
Gularya
No Result
View All Result

झारखंड विधान सभा सभागार में “विधि निर्माण की प्रक्रिया एवं कार्यपालिका का दायित्व” विषय पर त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरम्भ,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल

by Gularya Desk
July 10, 2023
in Other News
झारखंड विधान सभा सभागार में “विधि निर्माण की प्रक्रिया एवं कार्यपालिका का दायित्व” विषय पर त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरम्भ,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधान सभा के सभागार में “विधि निर्माण की प्रक्रिया एवं कार्यपालिका का दायित्व” विषय पर आयोजित त्रिदिवसीय प्रशिक्षण के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “विधि निर्माण की प्रक्रिया एवं कार्यपालिका का दायित्व” एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आने वाले समय में बेहतर विधानसभा के संचालन में सहायक साबित होगी। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, विधान सभा अध्यक्ष, रबीन्द्र नाथ महतो, विधायक लम्बोदर महतो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

व्यवस्थाएं एक दूसरे का सहयोगी बने

YOU MAY ALSO LIKE

CM-Hemant-Soren-hoisted-the-tricolor-in-Dumka-Police-Line-ground

पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चंपई सोरेन ने माता-पिता और गोंसाडे की पूजा के बाद किया नामांकन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि देश का संविधान एक ऐसा अद्भुत मिश्रण है जहां संसदीय प्रणाली को चलाने के लिए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को अलग-अलग अधिकार दिए गए हैं। विधायिका देश एवं राज्य के लोगों के कल्याणार्थ विधेयक पारित करने, संशोधन प्रस्ताव लाने, नियम-कानून बनाने, नीति निर्धारण सहित कई कार्य करती हैं। कार्यपालिका सरकार द्वारा लायी गई इन नियम-कानून, नीतियों और कार्यक्रमों को लागू करने का काम करती है तथा न्यायपालिका कानूनों की व्याख्या एवं न्याय देने का काम करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायिका कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को समान सहयोगी के रुप में कार्य करने की जरूरत है। इन्हें एक दूसरे को साथ लेकर सही दिशा के साथ कार्य करनी चाहिए ताकि इनके द्वारा किए गए कार्यों का पूरा लाभ आम जनता को मिल सके।

व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कैसे चले इस पर होनी चाहिए चिंतन

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश के लगभग 23 साल पूरे होने जा रहे हैं। नया राज्य होने के वजह से झारखंड विधान सभा को विधायिका का बहुत लंबा अनुभव नहीं है लेकिन अब यह जरूरी है कि स्थायी तौर पर विधायिका और कार्यपालिका एक बेहतर समन्वय और तालमेल के साथ कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनप्रतिनिधि चुनाव जीतकर आते हैं, सरकार बनाते हैं लेकिन कुछ व्यवस्थाएं स्थायी तौर पर कार्य करती हैं। इन स्थायी व्यवस्थाओं एवं संस्थाओं को राज्य में किसकी सरकार है इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि व्यवस्थाएं निरंतर ठीक से चलती रहे इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है। मैं समझता हूं कि कुछ चीजें निरंतर बिना रुकावट के चलती हैं और ये व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कैसे चलें इस निमित्त यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित है।

विधायिका और कार्यपालिका के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायिका प्रणाली में हम सभी लोग विधान सभा के माध्यम से नियम बनाने से लेकर कई विधेयक पास कराने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इन सभी नियम-कानूनों को कार्यपालिका व्यवस्था से होकर गुजरना पड़ता है। अतएव यह आवश्यक है कि विधायिका और कार्यपालिका के बीच एक बेहतर समन्वय स्थापित हो तभी सभी कार्य सुचारू एवं सुदृढ़ तरीके से पूरा हो सकेगी। जब विधायिका और कार्यपालिका के बीच समन्वय ठीक नहीं बन पाता है तब विधान सभा के अंदर कई सवाल खड़े होते हैं। आवश्यक है कि इन सभी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हम सभी लोग सामूहिक दायित्व का निर्वहन करें।

लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल आत्मा संविधान में निहित

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल आत्मा हमारे संविधान में निहित है। जिस तेजी से विधायी व्यवस्थाओं के अंतर्गत नए कानून बनते हैं या कानूनों में संशोधन होते हैं, ऐसी परिस्थिति में विधायिका द्वारा पारित विधेयक अथवा अध्यादेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लंबे समय अंतराल पर इन विषयों को पुनः रिवाइज करने की आवश्यकता होती है। समय के साथ कई चीजें अलग-अलग दिशा में चलने लगती हैं। जरूरी है कि इन सब चीजों पर विचार और संगोष्ठी होती रहे।

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री  आलमगीर आलम एवं झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने भी “विधि निर्माण की प्रक्रिया एवं कार्यपालिका का दायित्व” विषय पर अपनी-अपनी बातें रखते हुए विषय की महत्ता एवं उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय किस प्रकार स्थापित की जा सके इस पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर लोकसभा के पूर्व  महासचिव पीडीटी आचार्य, पीआरएस के  चक्षु राय, डीजीपी झारखंड अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, झारखंड विधान सभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, झारखंड प्रशासनिक सेवा के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Share160Tweet100Send

Related Posts

CM-Hemant-Soren-hoisted-the-tricolor-in-Dumka-Police-Line-ground
Other News

CM-Hemant-Soren-hoisted-the-tricolor-in-Dumka-Police-Line-ground

by Gularya Desk
January 26, 2025
0

Mohit Kumar दुमका : गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस लाइन मैदान में झंडा...

पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चंपई सोरेन ने माता-पिता और गोंसाडे की पूजा के बाद किया नामांकन
Other News

पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता चंपई सोरेन ने माता-पिता और गोंसाडे की पूजा के बाद किया नामांकन

by Gularya Desk
October 25, 2024
0

K. Durga Rao सरायकेलाः पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन आज सरायकेला विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने...

भाजपा से इस्तीफा देकर अरविंद सिंह ने ठोंकी निर्दलीय ताल, गुरुवार को ईचागढ़ से करेंगे नामांकन

भाजपा से इस्तीफा देकर अरविंद सिंह ने ठोंकी निर्दलीय ताल, गुरुवार को ईचागढ़ से करेंगे नामांकन

October 23, 2024
शिवभक्तों पर जानलेवा हमला, जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज

शिवभक्तों पर जानलेवा हमला, जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज

August 12, 2024
आधुनिक पावर ने साइकिल रैली निकाल और पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आधुनिक पावर ने साइकिल रैली निकाल और पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

June 5, 2024
भाजपा नेता रोहित राकेश व वर्धमान ने  लगातार तीसरी बार जीत पर सांसद विद्युत को दी बधाई

भाजपा नेता रोहित राकेश व वर्धमान ने लगातार तीसरी बार जीत पर सांसद विद्युत को दी बधाई

June 4, 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

GULARYA.COM आपका अपना न्यूज पोर्टल है। यहां आप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरूआत खबरों की भीड़ के बीच आपको कुछ अलग और खास खबरे उपलब्ध कराने के लिए की गई है। साथ ही आप यहां जो भी खबरें देखेंगे और पढ़ेंगे वह पूरी तरह सत्य और सत्यापित की हुई होती हैं, ताकि किसी तरह की झूठ को बढ़ावा न मिले। यही नहीं, ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, बॉलीवुड की खबरों आदि के लिए भी आप पोर्टल को विजिट कर सकते हैं।

Recent News

चांडिल में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अपहरण कर की गई मारपीट, दो जख्मी

चांडिल में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अपहरण कर की गई मारपीट, दो जख्मी

June 17, 2025
22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जायेगा आजसू स्थापना दिवस

22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जायेगा आजसू स्थापना दिवस

June 17, 2025
झारखंड विधानसभा सदाचार समिति ने सरायकेला-खरसावां में की समीक्षा बैठक

झारखंड विधानसभा सदाचार समिति ने सरायकेला-खरसावां में की समीक्षा बैठक

June 17, 2025

Search

No Result
View All Result
  • About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.