• Latest
  • Trending
खुद को पुलिस वाला बता 10 लाख का सोना लूट ले गए अपराधी

खुद को पुलिस वाला बता 10 लाख का सोना लूट ले गए अपराधी

February 18, 2022
74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

January 26, 2023
इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

January 26, 2023
जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

जादूगोड़ा थाना में थाना प्रभारी संजीव झा व इंस्पेक्टर कार्यालय में इन्द्रदेव राम ने किया झंडोत्तोलन, पुलिस पब्लिक समन्वय की बात को दोहराया

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत में पांडूडीह गाँव के लोग मुखिया के पक्ष में गोलबंद पंसस और उप मुखिया पर लगाया बाहरी लोगों के साथ सहिया चयन में गड़बड़ी करने का आरोप

January 25, 2023
सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह को जीत नहीं मिली, बल्कि सिख समाज को मिला थोपा हुआ प्रधान : मिंदी

January 24, 2023
चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

चैंबर और एसोचैम की बैठक में यूएई के प्रतिनिधियों ने जमशेदपुर के व्यापारियों को शारजाह में व्यापार करने को किया प्रोत्साहित

January 24, 2023
दक्षिणी ईचड़ा में मनाई गयी नेताजी की 126वीं जयंती मुखिया सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि हुए शामिल

दक्षिणी ईचड़ा में मनाई गयी नेताजी की 126वीं जयंती मुखिया सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि हुए शामिल

January 23, 2023
परीक्षा पर चर्चा के बीच आर्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 स्कूल-कॉलेजों के 457 विद्यार्थी

परीक्षा पर चर्चा के बीच आर्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल हुए 25 स्कूल-कॉलेजों के 457 विद्यार्थी

January 22, 2023
कुड़मी सेना ने कहा, कुड़मियों को मिले एसटी का दर्जा या आरक्षित सीटों का प्रावधान हो खत्म

कुड़मी सेना ने कहा, कुड़मियों को मिले एसटी का दर्जा या आरक्षित सीटों का प्रावधान हो खत्म

January 22, 2023
दक्षिणी ईचड़ा की मुखिया  एवं ग्राम प्रधान ने जल सहिया के चयन को लेकर ग्रामीणों संग की रायशुमारी 25 को होगी ग्रामसभा

दक्षिणी ईचड़ा की मुखिया एवं ग्राम प्रधान ने जल सहिया के चयन को लेकर ग्रामीणों संग की रायशुमारी 25 को होगी ग्रामसभा

January 22, 2023
मिशन 2024 : बूथ के मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के डाटा जुटाएगी भाजपा

मिशन 2024 : बूथ के मतदाताओं के साथ कार्यकर्ताओं के डाटा जुटाएगी भाजपा

January 21, 2023
Retail
Saturday, January 28, 2023
Download Our App
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health
No Result
View All Result
Gularya
No Result
View All Result

खुद को पुलिस वाला बता 10 लाख का सोना लूट ले गए अपराधी

सिंहभूम चैम्बर ने कहा आपराधिक घटनाओं से भयभीत व्यापारी राज्य छोड़ने के मूड में

by Gularya Desk
February 18, 2022
in Crime
खुद को पुलिस वाला बता 10 लाख का सोना लूट ले गए अपराधी

जमशेदपुर

शहर में एक बार फिर से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। अपराधी एक के बाद एक लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब तो भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी आपराधिक घटनाएं अंजाम दी जा रही हैं। इस तरह का एक मामला आज साकची में सामने आया। यहां अपराधियों ने खुद को पुलिसवाला बताकर करीब 10 लख रुपए कीमत की सोने के आभूषणों को लूट लिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ ही चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

YOU MAY ALSO LIKE

चोरों का दुस्साहस एक ही रात दिया 3-3 वारदातों को अंजाम

कांड्रा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी, हजारों लीटर जावा महुआ किया नष्ट

32 लाख की लूट का मामला अब भी गरम
अभी बिष्टुपुर के गजराज मेंशन में छगनलाल दयालजी एंड संस के दो कर्मचारियों से 32 लाख की लूट की घटना की जांच चल ही रही है। पुलिस पर काफी दबाव है और इसी बीच शुक्रवार की शाम साकची बसंत टॉकिज के पास पुलिस की वेश में आए बाइक सवार दो अपराधियों ने एक हॉलमार्क दुकान के दो कर्मचारियों से करीब दो सौ ग्राम सोना लूट लिया और फरार हो गए। लूटे गए सोने की कीमत करीब दस लाख रुपये बतायी जा रही है।

हॉलमार्किंग के लिए ले जायी जा रही थी ज्वेलरी
घटना के बारे में दुकान के मालिक ऋषभ सर्राफ ने बताया कि उनका साकची के शिव मंदिर लाइन में सोना चांदी हॉलमार्क सेंटर नाम से दुकान है। वहां ज्वेलरी दुकान से जेवरात लाकर उन पर हॉलमार्किंग किया जाता है। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे के ऋषभ सर्राफ ने अपने दो कर्मचारी बॉबी और शुभम को साकची डालडा लाइन स्थित एक ज्वेलरी दुकान से जेवरात लाने भेजा। दोनों कर्मचारी बैग में जेवर लेकर दुकान वापस आ रहे थे।

खुद को पुलिस वाला बता ले गए 10 लाख का सोना
इस बीच जैसे ही वे बसंत टॉकिज के समीप स्थित क्वीन नामक कपड़े की दुकान के पास पहुंचे, एक बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां आए। उन युवकों ने दुकान के दोनों कर्मचारियों को रोका और आई कार्ड दिखाते हुए कहा कि वे लोग पुलिस विभाग से हैं। दोनों ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि उनके बैग में चरस और गांजा जैसे नशीले पदार्थ हैं। दोनों को पुलिस वाला समझ उनकी बातों को सुन दोनों कर्मचारी डर गये। इसके बाद खुद को पुलिस बताने वाले दोनों युवक कर्मचारियों को एक ओर ले गए और उनसे बैग खोलकर दिखाने को कहा। जैसे ही कर्मचारियों ने बैग खोला, दोनों अपराधी जेवरात लूटकर बाइक से फरार हो गए। इस घटना ने एक बार फिर पूरे शहर में सनसनी मचा दी है। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के साथ पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

व्यवसाइयों में आक्रोश
इस बीच सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया सहित अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार व्यवसाइयों को सुरक्षा देने में नाकाम हो रही है। अपराधी भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में भी घटना को अंजाम दे रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हो रही जांच
मौके पर पहुंचे सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल आगे की जांच कर रही है।

पलायन के मूड में है व्यापारी
इधर घटना से आक्रोशित सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि शहर में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और पुलिस इसकी रोकथाम में नाकाम रही है। ऐसे में जो व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार करना चाह रहे थे वे सहम गए हैं। इतना ही नहीं, उन्हें कहा कि व्यापारी अब दूसरों राज्यों में पलायन की योजना भी बना रहे हैं।

Tags: सिंहभूम चैम्बरसोना की लूटहॉलमार्किंग
Share164Tweet103Send

Related Posts

चोरों का दुस्साहस एक ही रात दिया 3-3 वारदातों को अंजाम
Crime

चोरों का दुस्साहस एक ही रात दिया 3-3 वारदातों को अंजाम

by Gularya Desk
December 13, 2022
0

Dayal Layak कांड्रा (सरायकेला-खरसावां) : कांड्रा थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक के...

कांड्रा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी, हजारों लीटर जावा महुआ किया नष्ट
Crime

कांड्रा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ की छापेमारी, हजारों लीटर जावा महुआ किया नष्ट

by Gularya Desk
December 12, 2022
0

Dayal Layak कांड्रा : कोल्हान में पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही...

दूसरे युवक के साथ देख पत्नी की डंडे से पीट कर ले ली थी जान, आदित्यपुर से हुई गिरफ्तारी

दूसरे युवक के साथ देख पत्नी की डंडे से पीट कर ले ली थी जान, आदित्यपुर से हुई गिरफ्तारी

December 2, 2022
चर्चित भागवत राउत हत्याकांड में सभी 7 अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना

चर्चित भागवत राउत हत्याकांड में सभी 7 अभियुक्तों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, जुर्माना

November 22, 2022
गैस कटर से एटीएम काटकर उड़ाए पैसे

गैस कटर से एटीएम काटकर उड़ाए पैसे

November 17, 2022
अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 हाईवा और दो पोकलेन जब्त, खदान संचालक गिरफ्तार

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 हाईवा और दो पोकलेन जब्त, खदान संचालक गिरफ्तार

November 8, 2022

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

GULARYA.COM आपका अपना न्यूज पोर्टल है। यहां आप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख खबरों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसकी शुरूआत खबरों की भीड़ के बीच आपको कुछ अलग और खास खबरे उपलब्ध कराने के लिए की गई है। साथ ही आप यहां जो भी खबरें देखेंगे और पढ़ेंगे वह पूरी तरह सत्य और सत्यापित की हुई होती हैं, ताकि किसी तरह की झूठ को बढ़ावा न मिले। यही नहीं, ज्योतिष संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी, बॉलीवुड की खबरों आदि के लिए भी आप पोर्टल को विजिट कर सकते हैं।

Recent News

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

74वें गणतंत्र दिवस के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोत्तोलन

January 26, 2023
इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

इंटरमीडिएट बॉयज क्लब के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन बीडीओ सीमा कुमारी ने किया मुखिया मंजरी भी रही उपस्थित

January 26, 2023
दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

दक्षिणी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया मंजरी बांड्रा ने फहराया राष्ट्रीय धवज , पंचायत के विकास का संकल्प दोहराया

January 26, 2023

Search

No Result
View All Result
  • About
  • Our Team
  • Advertise
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Odisha
    • Chhattisgarh
    • West Bengal
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • Delhi
    • Uttar Pradesh
    • Punjab
    • Tamil Nadu
  • Politics
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Education
  • Health

© 2022 Gularya Managed By DGTroX Media.